India, Sept. 15 -- The Government of India has issued a release:

Union Minister for Communications and Development of North Eastern Region , Shri Jyotiraditya Scindia, today released a commemorative postage stamp issued by the Department of Posts , Government of India , in honor of Sant Malukdas Ji, on the occasion of the Sant Sammelan organized in his memory . The Shri Ram Katha and Sant Sammelan were also inaugurated on this occasion . This postage stamp issued in the memory of Sant Malukdas Ji is an important effort to connect his rich tradition of devotion , knowledge , compassion , and public welfare with the national memory , which has shown the path of life to generations .

इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है।

संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश

श्री सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा।

उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, "मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥" का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है।

विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है।

संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

Shri Scindia said that India is moving forward with the resolve of a developed India by 2047 , but development will only be complete when humanity is at its center . Compassion in the country 's progress , opportunity in the economy , a commitment to bringing the benefits of technology to the last person , character building through education , and the use of power for the welfare of society are what make development meaningful .

The Union Minister said that this commemorative stamp issued by the Department of Posts is a means of incorporating the spiritual and cultural legacy of Sant Malukdas Ji into the national memory . It will also connect future generations with his message of devotion , wisdom , compassion , and humanity .​

Disclaimer: The original story of this translated version is available on Press Information Bureau.

Disclaimer: Curated by HT Syndication.